woman arrested
File Photo

Loading

  • UK की महिला मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • अंडरगारमेंट्स में 1.63 करोड़ का सोना बरामद 
मुंबई: मुंबई कस्टम विभाग ने केन्या से भारत में 1.63 करोड़ रुपये (Rs 1.63 crore) मूल्य के 3.4 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में यूनाइटेड किंगडम (यूके) की एक 40 वर्षीय महिला (British woman) को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) पर गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान सायरा मोहम्मद उमर के रूप में हुई है. कस्टम विभाग के मुताबिक आरोपी महिला ने अपने अंडरगारमेंट्स में सोना छिपाया था.

मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने नैरोबी से केन्या एयरवेज की उड़ान के-क्यू 202 के माध्यम से केन्या से मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया।  जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी ब्रा में पिघली हुई 22 कैरेट सोने की 17 छड़ें मिलीं और उसके पास से 21 कैरेट सोने का मिश्रित आभूषण मिला। सीमा शुल्क सूत्रों ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान उसने सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। 

 
 
हालांकि पुलिस गोल्ड स्मगलिंग रैकेट में महिला के संचालक के बारे में अधिक जानकारी निकालने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस ने सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया उसे अदालत में पेश किया।
 
आरोपी की ओर से पेश हुए वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने अदालत को बताया कि आरोपी महिला ब्रिटेन की नागरिक है और उसे भारत के सीमा शुल्क कानूनों की जानकारी नहीं थी, दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।