
मुंबई: महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कहा, बेस्ट (BEST) मुंबई के लिए 900 एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें खरीद रहा है। जिससे मुंबई वासियों को आसानी से, तेज और आर्थिक रूप से यात्रा करने में सक्षम बनाएगी। उन्होंने कहा कि, ‘हम बेस्ट बसों को बढ़ा रहे है, हमारा लक्ष्य अंततः 10,000 इलेक्ट्रिक/स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन बसें है। जिसमें अधिकतम बसें डबल देकर रहने वाली है।’
उल्लेखनीय है कि, बेस्ट की पुराने जमाने की डबल डेकर बस अब नए अवतार में मुंबई की सड़कों पर फिर से दौड़ेगी। बेस्ट कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में लंदन की तर्ज पर मुंबई में 900 डबल डेकर वातानुकूलित बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी। जिससे यात्रियों को आसानी से, तेज और आर्थिक रूप से यात्रा करने में सक्षम बनाएगी।
BEST is procuring 900 AC electric double-decker buses for Mumbai, says Maharashtra Minister Aditya Thackeray
"As we increase our BEST fleet, ultimately to 10,000 electric/clean alternate fuel buses, our aim is to have maximum double-decker buses," he says pic.twitter.com/ka11h2bdAX
— ANI (@ANI) January 27, 2022
900 बसों के प्रस्ताव को मंजूरी
बेस्ट के अनुसार, कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में 200 डबल डेकर बसों के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। उस कमेटी में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने मुंबई वासियों की सुविधा के लिए अधिक डबल डेकर बसें लेने के लिए अपने उप-निर्देश प्रस्तुत किए। इसी के तहत 200 डबल डेकर बसों की जगह 900 बसों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन बसों को दो कंपनियां 12 साल के लिए लीज पर लेंगी।
बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने कहा कि, महाराष्ट्र सरकार के हवाई अभियान के तहत 900 डबल डेकर वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें हैं। इस साल के अंत तक बेड़े में 25 फीसदी यानी करीब 225 डबल डेकर बसें होंगी। उसके बाद 50 प्रतिशत बसें आएंगी। उन्होंने कहा कि, ये बसें लगभग 18 से 21 महीनों में सेवा में आ जाएंगी।