मुंबई की 6 सीटों पर INDIA गठबंधन में होगा महासंग्राम, चुनाव से पहले सिर फुटौवल का इशारा

Loading

  • मुंबई की 3 सीटों पर कांग्रेस (Congress) का दावा
  • 4 सीट पर लड़ना चाहती है Shivsena (UBT) 
  • NCP के दावे का है इंतज़ार 
  • मुंबई की 6 सीट बिगड़ेगी INDIA गठबंधन का गणित 
मुंबई: लोकसभा चुनाव (General Election) हो या विधानसभा चुनाव मुंबई (Mumbai) पर हमेशा ही सभी पार्टी की नज़र रहती है। राजनीतिक गलियारों में चुनावी हलचल की शुरुआत हो गई है। मुंबई की 6 लोकसभा सीट (Six Seat Of Mumbai) आम चुनाव में निर्णायक भूमिका में होगी इसका इशारा मिलने लगा है। मुंबई समेत राज्य की 48 सीटों पर बंटवारे से पहले महाविकास आघाडी के नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव के लिए INDIA गठबंधन में कलेश की भूमिका बनती दिख रही है। राज्य और मुंबई में सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन की पार्टियां एकमत नहीं है ये उनके बयानबाजी में झलक रहा है। इसका नतीजा क्या होगा ये आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन ये तय है कि सीटों का बंटवारा आसान नहीं होगा।    
 
आइए जानते हैं मुंबई का राजनीतिक भूगोल  
मुंबई में लोकसभा की 6 सीट है मुंबई में मौजूद इन लोकसभा सीटों में 3 सीटों पर बीजेपी के सांसद मौजूद है जबकि 2 सीट पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) का कब्जा है। एक सीट एकनाथ की शिवसेना के पास है। कांग्रेस के पास मुंबई लोकसभा की 6 सीटों में से एक भी सांसद नहीं है।
 
 
   मुंबई लोकसभा सीट                           सांसद
  1. मुंबई दक्षिण                   अरविंद सावंत, शिवसेना (UBT)
  2. मुंबई दक्षिण मध्य             राहुल शेवाले, शिवसेना (एकनाथ शिंदे)
  3. मुंबई उत्तर                     गोपाल शेट्टी, BJP
  4. मुंबई उत्तर मध्य               पूनम महाजन, BJP
  5. मुंबई उत्तर पूर्व                 मनोज कोटक, BJP
  6. मुंबई उत्तर पश्चिम              गजानन कीर्तिकर, शिवसेना (UBT)  
 
 
 
संजय निरुपम ने कहा, पार्टी तीन सीटों पर करेगी दावा
पूर्व कांग्रेस सांसद निरुपम ने कहा है कि उनकी पार्टी शहर की तीन लोकसभा सीटों पर दावा करेगी। उनका बयान शिवसेना (यूबीटी) के उस दावे के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि वह शहर की छह लोकसभा सीटों में से कम से कम चार पर चुनाव लड़ेगी। निरुपम ने बुधवार को कहा कि मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-मध्य और मुंबई दक्षिण-मध्य तीन सीटें कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं और पार्टी इन तीन सीटों से चुनाव लड़ने पर जोर देगी, उन्होंने कहा कि वह खुद मुंबई उत्तर-पश्चिम से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। जबकि ठाकरे गुट इस सीट से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।
 
 
4 सीट पर लड़ना चाहती है शिवसेना (UBT) 
कांग्रेस से पहले ही शिवसेना मुंबई की 6 सीटों में से चार सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाता चुकी है। वहीं शिवसेना के बयान के बाद अब कांग्रेस ने भी दावा किया है कि वह भी मुंबई में काम से कम तीन सीट पर अपना दावा करेगी। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच जबरदस्त बवाल देखने को मिलेगा।
 
NCP (शरद पवार) के दावे का है इंतज़ार 
शरद पवार की एनसीपी की तरफ से अभी मुंबई में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी प्रकार का कोई दावा नहीं किया गया है। लेकिन इंडिया गठबंधन में मौजूद एनसीपी भी महाराष्ट्र में मजबूत पकड़ रखने वाली पार्टी है। ऐसे में इस पार्टी की भी अपनी मांग होगी और अगर दो सीटों पर भी एनसीपी की तरफ से मांग की गई तो शिवसेना और कांग्रेस दोनों की मुश्किल बढ़ सकती है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई की 6 सीटों में इन तीनों पार्टियों के हिस्से कितनी सीट जाती है और गठबंधन की बाकी पार्टियों के हाथ क्या आता है?
 
NCP chief Sharad Pawar met Congress President Mallikarjun Kharge and MP Rahul Gandhi today in Delhi
 
 
उद्धव से मिले पटोले
सीटों के बंटवारे को लेकर उठे विवाद के बीच बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनो नेताओं ने मुंबई समेत राज्य की 48 सीटों पर समन्वय बनाने पर चर्चा की है।
 
2-2-2 के समीकरण पर हो सकता है निर्णय 
2-2-2 के समीकरण पर मुंबई की सीटों का बंटवारा होने की उम्मीद है। जानकारों का यह मानना है कि अगर तीनों ही बड़ी पार्टी दो-दो-दो सीटों पर बंटवारे के लिए सहमत होते हैं तो ही इस मसले का हल निकल सकता है। अब ऐसे में या आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि आखिरकार गठबंधन किस समीकरण पर अपना निर्णय लेते हैं।