मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, BMC पर लापरवाही का आरोप

Loading

  • आगजनी बीएमसी की लापरवाही: गजानन कीर्तिकर
  • आगजनी घटना पर राजनीति नहीं: आदित्य ठाकरे
गोरेगांव: मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) में सुबह करीब तीन बजे एस आर ए की एक बिल्डिंग की पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग में 8 लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी (BMC) से मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार 44 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 30 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। गोरेगांव आगजनी की घटना (Goregaon Building Fire) में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस आग से नागरिकों को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें जांच कर रही हैं। 
 
घटना में आठ लोगों की मौत
स्थानिक रहिवासी के अनुसार आग गोरेगांव वेस्ट के एम जी रोड स्थित जय भवानी बिल्डिंग में लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड करीब 1 घंटे के बाद पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस आग में फंसे 30 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जबकि 46 लोग इस आग में झुलस गए हैं। गंभीर रूप से घायलों में सात महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। घायलों को फायर ब्रिगेड ने तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए मुंबई के ट्रॉमा केयर और कूपर अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी बताया जा रहा है कि इस आग में ग्राउंड फ्लोर पर कुछ दुकानें और सामने खड़ी कारें जलकर खाक हो गई है। मरने वालो में दो बच्चियां दिया (उम्र 12 वर्ष), रिंकल (उम्र 3.5 वर्ष), तिशा चौगुनले (उम्र 18 वर्ष), प्रेरणा भेंबरे (उम्र 19वर्ष), विष्णु अले (45), नंद भोजिया (उम्र 45), दो अन्य पुरुष है।
 
 
घटना स्थल का मुआयना करने के लिए मुंबई और उपनगर के पालक मंत्री दीपक केरसकर, मंगल प्रभात लोढ़ा, स्थानीय सांसद गजानन कीर्तिकर, विधायक विद्या ठाकुर, पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने घटनास्थल का जायजा लिया। गजानन कीर्तिकर ने आगजनी की घटना को बीएमसी की लापरवाही बताया। तो आदित ठाकरे ने कहा कि आगजनी घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, मैं विपक्ष में हूं, मै भी आरोप कर सकता हूं, लेकिन यह समय राजनीति का नहीं है, घायलों का इलाज हो जो लोग घायल वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं और आग कैसे लगी इसकी भी जांच होगी।
 
स्थानीय निवासी मेघा चिटनीश ने बताया वॉचमैन ने करीब 3 बजे के दरमियान फोन किया जिसके बाद लॉबी में आने के बाद पूरे परिसर धुआं भरा हुआ था। लगातार 3 बार विस्फोट हुआ, मैंने देखा तो मेरी स्कार्पियो गाड़ी भी जलकर खाक हो गई थी। हम लोगों को बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के साथ आग बुझाने में मदद की, पार्किंग में कपड़ों का  ढेर लगा होता है, इन्हीं कारणों से आग और तेज हो गई।
 
 
पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 8 लोगों की मौत और 46 लोग घायल है मेरी भगवान से प्रार्थना है कि घायल सभी लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। मैं  विपक्ष में हूं राजनीतिक आरोप लगा सकता हूं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं करना है। इसकी जांच होगी।
 
 
गजानन कीर्तिकर ने कहा, घायलों का उपचार चल रहा है, देखभाल और सुरक्षा की लापरवाही के लिए इस पूरी घटना में बृहन्मुंबई महानगरपालिका जिम्मेदार है। इमारत के पार्किंग को गोदाम बना दिया गया था। बीएमसी को पहले एक्शन लेना चाहिए था।