Coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) सहित पूरे राज्य में शनिवार को 18 महीनों बाद सबसे कम कोरोना (Corona) के नए केस (New Patients) मिले हैं। हालांकि त्योहार के चलते टेस्टिंग संख्या में गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन कोरोना फिलहाल तो कंट्रोल में नजर आ रहा है। 

    शनिवार को राज्य में 667 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए, इससे पहले 27 अप्रैल 2020 को 522 कोविड मरीज मिले थे, उसके बाद यह आंकड़ा नीचे आया ही नहीं। मुंबई में भी 19 अप्रैल 2020 को 135 नए कोविड मरीज मिले थे, उसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई, लेकिन शनिवार को 25, 431 की टेस्टिंग के बाद 176 लोग कोविड संक्रमित मिले है। 

    राज्य में 14, 714 एक्टिव मरीज 

    नए मामलों में कमी के साथ-साथ राज्य में कोविड से मरने वालों की संख्या में काफी कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 10 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है, जिसमें से 4 मौत मुंबई में हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 15,000 के नीचे पहुंच गई। राज्य में वर्तमान में 14714 एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 3031 एक्टिव मरीज मुंबई के हैं। 

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 116,34,237
    • कुल पॉजिटिव केस- 757448
    • कुल मौत- 16273
    • कुल ठीक हुए- 735602
    • डबलिंग रेट- 1946 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 20

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,31,75,053
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,16,762
    • कुल मौत- 140372
    • कुल ठीक हुए- 64,58,045