file
file

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third Wave) आ गयी है। कोरोना पीड़ितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आए दिन बढ़ी संख्या में पुलिसकर्मी (Policemen) कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है। मुंबई (Mumbai) समेत राज्य में 1,317 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं।

    कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने राज्य में लॉकडाउन जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुलिस दिन-रात कोरोना नियमों को पालन कराने के लिए तत्पर है। सड़कों पर पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

    पुलिस महकमे में हड़कंप

    मुंबई समेत राज्य में 1,317 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें मुंबई के 13 पुलिस उपायुक्तों के साथ 18 वरिष्ठ अधिकारी, 4 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और एक संयुक्त पुलिस आयुक्त कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले चार दिनों में मुंबई पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं। फ्रंटलाइन पुलिस कर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के कोरोना संक्रमण से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।