बीएमसी की सभी 227 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप का ऐलान

    Loading

    मुंबई. मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) ने अगले साल होने वाली बीएमसी चुनाव (BMC Election) की तैयारियां तेज़ कर दी है। इसके तहत शनिवार को मालाड (ईस्ट) में उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप (Mumbai Congress President Bhai Jagtap) ने बीएमसी (BMC) की सभी 227 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। 

    इस मौके पर एआईसीसी सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी आशीष दुआ, कैबिनेट मंत्री असलम शेख, मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष अजंता यादव, उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस के प्रभारी शिवजी सिंह, कालू बुधेलिया, संदेश कोंडविलकर, शीतल म्हात्रे, कमलेश शेट्टी, सदानंद चव्हाण, नानू सोडा, डॉ. नास्कन नाटके, आनंद राय समेत सभी विभाग के जिला अध्यक्ष समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजदू थे।

    हमें किसी के सहारे की जरुरत नहीं

    मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने साफ किया कि बीएमसी चुनाव के लिए हमें किसी और दल के सहारे की जरुरत नहीं है। उन्होंने अपने नेताओं से सभी 227 वार्ड के लिए चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आवाहन किया। जगताप ने विश्वास जताया कि इस बार बीएमसी पर कांग्रेस का ही झंडा लहराएगा। मुंबई कांग्रेस की तरफ से सभी 36 तालुका  के प्रत्येक में 1500 लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा।