Murder
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के शिवड़ी (Sewri) इलाके में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या (Murder) सिर्फ जमा किए गए कबाड़ चोरी करने पर कर दी। शिवड़ी पुलिस (Sewri Police) ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दोस्त को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और आगे की जांच के लिए उसे पुलिस  हिरासत में लिया है। 

    शिवड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज सैड्रे ने बताया कि फूफा (40) की हत्या के आरोप में उसका दोस्त अफजल हुसैन मुस्तकीम शेख (45) को गिरफ्तार किया है। शिवड़ी के दारुखाना में एक व्यक्ति घायल अवस्था मे पाया गया था। जिसके बाद उसे केईएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति के सिर पर किसी वजनदार और धारदार हथियार से हमला किए जाने से मौत हुई है।

    सीसीटीवी से मिला सुराग

    इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था। इसके लिए पुलिस निरीक्षक (क्राइम) सचिन माने के नेतृत्व में पुलिस की चार टीम तैयार की थी। पुलिस ने घटना स्थल के आस पास के कैमरे को खंगाला तो कैमरे में मृतक और आरोपी साथ में घूमते दिखाई दिए। इस के बाद अधिक जांच किए जाने पर पता चला कि दोनों दोस्त है साथ में रहते है। इस आधार पर पुलिस ने अफजल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसमें हत्या किए जाने का कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने कबाड़ जमा कर रखा था। जिसे मृतक ने चोरी कर बेच दिया था।