Crime
फाइल फोटो

Loading

  • गोल्ड स्मगलर कस्टम अधिकारियों को चकमा देकर फरार
  • पेट में सोना छुपाने के लिए जेजे हॉस्पिटल में किया था भर्ती

मुंबई: मुंबई की जे जे मार्ग पुलिस 25 वर्षीय शाहवेज़ नवाज वजीह की तलाश कर रही है, जो कस्टम अधिकारियों को चकमा देकर जेजे हॉस्पिटल (JJ Hospital) से फरार (Escape) हो गया है। पुलिस के मुताबिक शाहवेज़ (Gold Smuggler) को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर कस्टम अधिकारियों ने जेद्दा से मुंबई गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में पकड़ा था। पूछताछ के दौरान वह सोना (Gold) निगल (Swallowed) गया। उसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए जे जे अस्पताल लाया गया था। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला वजीह, मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर पकड़ा गया था। जब वो फ्लाइट 6E62 से जेद्दा से मुंबई आया था।  तलाशी के दौरान पता चल की उसके पास गोल्ड है लेकिन जांच के दौरान उसने सोना निगल लिया। जिसके बाद उसको जेजे अस्पताल के वार्ड नंबर 4 में मेडिकल जांच के लिए रखा गया था। उस समय दो सीमा शुल्क अधिकारी उसके साथ थे। कुछ देर बाद अधिकारियों में से एक वॉशरूम में गया। जबकि अन्य अधिकारी डॉ के साथ जानकारी साझा कर रहा था। 

तभी मौके का फायदा उठाकर आरोपी वजीह वहां से भाग निकला है। इसके बाद सीमा शुल्क अधिकारियों को पता चला कि वजीह भाग गया है, तो उन्होंने सर जे जे मार्ग पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने सीमा शुल्क अधीक्षक ज्ञानेश्वर ढगे की शिकायत पर, वजीह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 224 (किसी व्यक्ति द्वारा उसकी वैध पकड़ में विरोध या बाधा) के तहत मामला दर्ज किया और उसकी तलाश कर रही है।