File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई: सीमा शुल्क विभाग सोना तस्करों (Gold Smugglers) के खिलाफ पूरी तरह एक्शन में रहा। दो दिनों में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर छह अलग-अलग कार्रवाई में 4 करोड़ 53 लाख रुपए का 9.1 किलो सोना (Gold) जब्त किया गया। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है।

    सीमा शुल्क विभाग ने पहली कार्रवाई में दुबई से आए एक यात्री को पकड़ा। उनके पास से 2.14 करोड़ रुपए का 4.5 किलोग्राम सोना जब्त किया। दूसरी कार्रवाई में 72.79 लाख रुपए के 1.4 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गईं। तीसरे मामले में अधिकारियों ने 18.90 लाख रुपए का 365 ग्राम सोना जब्त किया है।

    ट्रॉली बैग के पहियों में छुपाया था सोना

    चौथी वारदात में एक यात्री के ट्रॉली बैग के पहियों में छुपा कर रखे 36.28 लाख रुपए की 699.20 ग्राम की चार सोने की अंगूठी बरामद हुई। पांचवें और छठे मामले में यात्री के पास से 42.28 लाख रुपए की 816 ग्राम वजन की कटी हुई सोने की छड़ें और दूसरे यात्री के पास से 68.09 लाख रुपए का 1.3 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था।