Tilak Nagar Police station

    Loading

    मुंबई: तिलक नगर पुलिस (Tilak Nagar Police) ने लगभग सात लाख के प्रतिबंधित गुटखे (Gutkha) के जखीरे के साथ एक टेम्पो और उसके चालक को घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड(Ghatkopar-Mankhurd Link Road)  स्थित छेड़ा नगर से कब्जे में लिया है, जबकि इस गुटके का सौदागर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस उसकी तलाश करने का दावा कर रही है।   

    तिलक नगर पुलिस पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक शरद नानेकर को एक गुप्त सूचना मिली थी की घाटकोपर- मानखुर्द लिंक रोक के लक्की काँटा के पास टेंपो क्रमांक एम.एच.04-जे.यु.1191 में महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखे की खेप आने वाली है। इसके बाद इन्होंने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले के मार्गदर्शन में अपनी टीम सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राउत,पुलिस हवलदार एच जी मुलानी,घुले, रोंगटे और गायकवाड़ के साथ अपनी घेराबंदी की थी।

    6 लाख 98 हजार 400 रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जप्त

    पुलिस को बुधवार 8 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे उक्त टेंपो संदिग्ध हालत में पुलिस को दिखाई दे दिया। उक्त टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया। जिसमे से 6 लाख 98 हजार 400 रुपए का प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चालक का नाम साबीर सुकुरु अन्सारी (26) है और यह ठाणे का रहने वाला है। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर मामले की  जांच पुलिस कर रही है।