Mega Block News mumbai
मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो)

Loading

मुंबई: मध्य रेल‍वे (Central Railway) के मुंबई मंडल पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block ) होगा। सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.09 बजे तक सीएसएमटी (CSMT) से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और ठाणे स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड और ठाणे में रुकेंगी।  आगे डाउन स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी।

सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.10 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को ठाणे और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो ठाणे, मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन में रुकेगी, आगे माटुंगा में अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी।

पश्चिम रेलवे पर ब्लॉक नहीं 

सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक सीएसएमटी से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरूल और खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरूल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी। उल्लेखनीय है कि पश्चिम रेलवे के उपनगरीय मार्ग पर रविवार को कोई ब्लॉक नहीं होगा।