Jumbo block between Borivali-Goregaon stations on Sunday

    Loading

    मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway), मुंबई मंडल के उपनगरीय खंडों पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक सीएसएमटी (CSMT) से छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर  डायवर्ट की जाएंगी। 

    सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाएं  मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

    हार्बर लाइन पर भी है ब्लॉक

    सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और सीएसएमटी से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल और बेलापुर/नेरुल-खारकोपर स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।