mumbai-marathon
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. आज यानी रविवार सुबह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई(Mumbai) से टाटा मुंबई मैराथन (Tata Mumbai Marathon), छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से शुरू हुई। पता हो कि, कोरोना महामारी के कारण साल 2021 और 2022 में मुंबई मैराथन का आयोजन नहीं हो सका था। वहीं इस बार मैराथन को लेकर लोगों में अधिक उत्साह है। साथ ही 55,000 से ज्यादा लोगों ने इस बार मुंबई मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया है। 

    आज राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाटा मुंबई मैराथन ‘सीनियर सिटीजन’ रन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय क़ानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिव्यांग टाटा मैराथन को झंडी दिखाई।

    समस्त मुंबईकर साल 2020 के बाद पहली बार होने जा रहे इस इवेंट में अपना पूरा दमखम दिखा रहे हैं। इस बार इसमें विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता श्रेणियों में मैराथन में आम जनता से लेकर बुजुर्ग, विकलांग, संगठन, कॉर्पोरेट क्षेत्र के कर्मचारियों तक 55,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया है। हाफ मैराथन को छोड़कर बाकी सभी रेस संडे को मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुरू हुई हैं।

    इन रास्तों में होगी भीड़ 

    आज टाटा मुंबई मैराथन, बांद्रा वर्ली सी लिंक, रेस कोर्स, हाजी अली, पेडर रोड, बाबुलनाथ चौपाटी, बांद्रा, माहिम, शिवाजी पार्क सहित कई इलाकों से होकर गुजरेगी। इस कारण पुलिस ने दक्षिण मुंबई और बांद्रा माहिम के बीच कई सड़कों को बंद कर दिया है, साथ ही कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस सूची के मुताबिक, ये यातायात प्रतिबंध आज यानी रविवार तड़के तीन बजे से प्रभावी होंगे। इसलिए, जो लोग सुबह-सुबह ट्रेन या फ्लाइट पकड़ना चाहते हैं, उन्हें इन सड़क प्रतिबंधों के बारे मेंजानकारी होना चाहिए। 

    विशेष ट्रेन और मेडिकल सुविधा भी मौजूद 

    वहीं इस भव्य मैराथन में भाग लेने वालों के लिए आज सुबह से मध्य और पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें भी चलाई हैं। साथ ही आज इस रचे के धावकों के लिए हर तरह की चिकित्सा सुविधा भी तैयार रखी गई। हालांकि, डॉक्टरों की राय के अनुसार कोविड से ठीक हो चुके मरीजों को दौड़ में भाग लेने से पहले जरुरी सावधानी बरतनी होगी। फिलहाल तो मुंबईकर टाटा मुंबई मैराथन में जोर शोर से दौड़ रहे हैं।