kirit
File Photo

Loading

मुंबई, मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के उस कथित वीडियो के संबंध में जांच शुरू कर दी है जिसमें वह आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्य विधान परिषद में कहा कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी। फडणवीस राज्य के गृह मंत्री भी हैं। फडणवीस को लिखे एक पत्र में पूर्व सांसद सोमैया ने वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया था और जांच की मांग की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच के लिए साइबर और तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी। यह वीडियो मराठी समाचार चैनल लोकशाही द्वारा पोस्ट किया गया था। पीटीआई-भाषा स्वतंत्र रूप से इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकता।