Heavy Rain In Mumbai
PTI Photo

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में 31 जुलाई तक 2318.8 मिमी से अधिक मौसमी बारिश हुई। सांताक्रूज़ वेधशाला ने आज 14.30 बजे 0.4 मिमी बारिश दर्ज की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है जिससे शहर में जलभराव और ट्रैफिक जाम हो गया है। भारी बारिश के कारण मुंबई की झीलों के जल भंडार में भी वृद्धि हुई है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में पानी का भंडार अब 68.0 प्रतिशत है।

भारत में जुलाई में 315.9 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा है। पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 1901 के बाद जुलाई में तीसरी सबसे कम (280.9 मिलीमीटर) बारिश दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में 2001 के बाद से सबसे अधिक बारिश हुई। पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मानसूनी बारिश में कमी देखी जा रही है।

देश में जुलाई में 1,113 बार भारी बारिश, 205 बार अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। अल नीनो की स्थिति अब तक मानसूनी बारिश को प्रभावित नहीं कर पाई है। देश में मानसून के दूसरे चरण (अगस्त -सितंबर) में सामान्य बारिश होने की संभावना है।