Amit Shah in Mumbai

Loading

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) नवी मुंबई में होने वाले महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड कार्यक्रम (Maharashtra Bhushan Award) से एक दिन पहले शनिवार शाम मुंबई (Mumbai) पहुंच गए है। अमित शाह के मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) को उनके देखा गया। 

राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अप्पासाहेब धर्माधिकारी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को नवी मुंबई के खारघर स्थित कॉर्पोरेट पार्क में प्रदान करेंगे।  इस भव्य आयोजन की तैयारी कुछ दिनों से चल रही है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हाजी अली के बीच वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी।

दो दिनों तक हैवी वाहनों के यातायात पर रोक

परिवहन विभाग ने पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दो दिनों तक हैवी वाहनों के यातायात पर रोक लगा दी है। यह फैसला नवी मुंबई के खारघर में आयोजित होने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के मद्देनजर लिया गया है। इस कार्यक्रम के लिए मुंबई-गोवा राजमार्ग, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और मुंबई और पुणे के बीच पुराने राजमार्ग के साथ-साथ गुजरात से मुंबई (Mumbai) की ओर आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर 15 अप्रैल की रात 12 बजे से 16 अप्रैल की रात 12 बजे तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस सप्ताह की शुरुआत में 16 अप्रैल को नवी मुंबई के खारघर में एक समारोह में धर्माधिकारी को 2023 के लिए प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समारोह में शामिल होंगे, जो पालघर के कॉर्पोरेट पार्क में आयोजित किया जाएगा।