Mumbai-Pune Expressway
file photo

Loading

पुणे/पिंपरी: परिवहन विभाग ने पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे ( Pune-Mumbai Expressway) पर दो दिनों तक हैवी वाहनों (Heavy Vehicles) के यातायात पर रोक लगा दी है। यह फैसला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के खारघर (Kharghar) में आयोजित होने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (Maharashtra Bhushan Award) समारोह के मद्देनजर लिया गया है। इस कार्यक्रम के लिए मुंबई-गोवा राजमार्ग (Mumbai-Goa Highway), मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और मुंबई और पुणे के बीच पुराने राजमार्ग के साथ-साथ गुजरात (Gujarat) से मुंबई (Mumbai) की ओर आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर 15 अप्रैल की रात 12 बजे से 16 अप्रैल की रात 12 बजे तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन 16 अप्रैल को नवी मुंबई के खारघर में किया जाना है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार इस साल सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी को प्रदान किया जाएगा। 

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उठाया गया कदम

राज्य परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र होलकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन मार्गों पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है क्योंकि प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी के कई लाख अनुयायी रविवार को होने वाले समारोह में भाग लेंगे। 

इन वाहनों को हैं अनुमति

आदेश के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल, दवाइयां, तरल ऑक्सीजन, खाद्यान्न और सब्जियां आदि ले जाने वाले हैवी वाहनों और साथ ही राजमार्ग और सड़क निर्माण के लिए सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों को जाने की अनुमति होगी। मुंबई गोवा राजमार्ग संख्या 66 के खारघर से इंसुली खंड, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, मुंबई-पुणे पुराना राजमार्ग 15 अप्रैल की मध्य रात्रि से 16-17 अप्रैल की मध्य रात्रि तक डंपर, ट्रक, टैंकर, मल्टी-एक्सल 16 टन-प्लस ट्रेलर जैसे भारी वाहनों के लिए बंद रहेंगे।