rain
File Photo

    Loading

    मुंबई: देश के विभिन्न हिस्सों से मानसून (Monsoon) की वापसी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत कुछ राज्यों में अभी तक बारिश (Rain) हो रही है। गुरुवार सुबह मुंबई (Mumbai) के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश जारी होने का अनुमान लगाया है।

    मौसम विभाग की उप निदेशक सुषमा नायर ने बताया कि मुंबई समेत राज्य में हल्की बारिश जारी है। गुजरात के सौराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों से मानसून की वापसी हो गई है। वापसी के समय होने वाली बरसात का असर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र से मानसून वापसी का नार्मल टाइम 8 अक्टूबर है। नार्मल डेट एक दिन बाद है, लेकिन जिस तरह से मुंबई और आसपास के जिलों में बादल छाए हैं। हल्की बरसात हो रही है। पूरी तरह से मानसून वापसी में एक सप्ताह का समय लग सकता है।

    अगले दो दिनों के लिए अलर्ट

    मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। मुंबई सहित विदर्भ ,कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। डॉ.जयंत सरकार ने कहा कि पांच दिन बादल छाए रहेंगे। उसके बाद इस साल का मानसून वापस हो जाएगा।