mumbai-accident
मुंबई कार हादसा

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) से मिली बड़ी खबर के अनुसार आज यहां के बांद्रा (Bandra0 में बीते गुरुवार देर रात हुए कार हादसे (Car Accident) में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं। वहीँ इन घायलों में 2 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त हादसा बांद्रा वर्ली सी लिंक से 100 मीटर पहले हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार वहां खड़ी 6 गाड़ियों से सीधे टकरा गई।

मामले पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार देर रात वर्ली से बांद्रा की ओर जा रही थी। उक्त ओवर स्पीड कार सी लिंक पर बने टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले वहां खड़ी दूसरी गाड़ियों से टकरा गई। कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

उक्त घटना पर बांद्रा जोन 9 के DCP कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया, “आज रात करीब 10:15 बजे एक इनोवा गाड़ी वर्ली से बांद्रा की तरफ उत्तर दिशा में जा रही थी, सी लिंक पर टोल प्लाज़ा से 100 मीटर पहले उसने एक गाड़ी को टक्कर मारी और फिर तेज रफ्तार से आते हुए 2-3 गाड़ियों को टोल प्लाज़ा पर टक्कर मारी। वहीं इस घटना में कुल 6 गाड़ियों को टक्कर लगी है। अब तक कुल 9 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 लोगों की मृत्यु हुई है। फिलहाल 6 लोगों का इलाज जारी है जिसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है।” पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।