Nana Patole
नाना पटोले (फाइल फोटो)

    Loading

    मुंबई: कांग्रेस महाराष्ट्र अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने वाले है। वह आज राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde and Fadnavis Government) को बर्खास्त करने की मांग करने वाले है। इस बात की जानकारी खुद नाना पटोले ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, इस सरकार ले कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।

    नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि, जिस तरह महाराष्ट्र से प्रोजेक्ट गुजरात जा रहे हैं, उसी तरह गुजरात की नजर मुंबई पर है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि कल मुंबई भी गुजरात को दे दी जाएगी। इस तरह उन्होंने शिंदे-फडणवीस सरकार पर महाराष्ट्र को तबाह करने का भी आरोप लगाया।

    पटोले (Nana Patole) ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल 31 अक्टूबर को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर राज्य में भारी बारिश से प्रभावित किसानों के मुआवजे और मौजूदा राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगा।

    राज्य में किसानों को अब तक मदद नहीं मिल रही है, तो सरकार क्या कर रही है, ऐसा सवाल हर कोई कर रहा है। किसान कई दिनों से बिना मदद के है, इसलिए वह बड़ा कदम उठा रहा है। पटोले ने कहा कि हम इस सरकार को बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना की।

    महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA) के कार्यकाल में गुजरात में परियोजनाओं को रोक दिया गया था। इसलिए मोदी-शाह ने इस सरकार को गिराने के लिए ‘ईडी’ का इस्तेमाल किया और गुजरात की इशारो पर नाचने वाली कठपुतलियों की सरकार बनाई। राज्य में सरकार बदलने के महज तीन महीने में वेदांत फॉक्सकॉन, बल्क ड्रग पार्क, टाटा एयरबस जैसे बड़े प्रोजेक्ट गुजरात गए हैं।