गैंगस्टर सुरेश पुजारी को हफ्ता वसूली एक और मामले में पुलिस रिमांड

    Loading

    मुंबई : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने 10 करोड़ रुपए के हफ्ता वसूली के मामले में गैंगस्टर सुरेश पुजारी (Gangster Suresh Pujari) को रिमांड (Remand) पर लिया है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया था, जबकि सुरेश पुजारी वांटेड था।

    सुरेश पुजारी ने साल 2015 में चेंबूर (Chembur) के एक फाइनेंस व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ रुपए का हफ्ता मांगा था। उसने व्यवसायी को यू-ट्यूब (Youtube) पर अपलोड एक वीडियो (Video) देखने को कहा था, जिसमें उल्हासनगर के केबल ऑपरेटर की हत्या करते हुए देखा जा सकता था।

    8 आरोपियों हुए थे गिरफ्तार

    पुजारी गैंग के गुर्गों ने केबल ऑपरेटर की हत्या की थी। वह हत्या की वीडियो को देखा, तो पूरी तरह से डर गया। उसने आरसीएफ पुलिस स्टेशन और क्राइम ब्रांच के हफ्ता निरोधक दस्ते में इसकी शिकायत की थी। क्राइम ब्रांच ने ट्रैप लगाकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    8 फरवरी तक पुलिस हिरासत

    आरोपियों के विरुद्ध महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुजारी को एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 8 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज

    सुरेश पुजारी पर मुंबई, ठाणे, कल्याण और उल्हासनगर में हफ्ता उगाही, हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पिछले दो से तीन साल पहले सुरेश पुजारी के उल्हासनगर के एक बिल्डर को धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में बिल्डर के लड़के और सुरेश पुजारी के बीच की बातचीत थी। सुरेश ने जब बिल्डर के लड़के को धमकी दी, तो उसके लड़के ने ही सुरेश को जम कर लताड़ा और उसे लंगड़ा तक कहा।