Vistadome coach

    Loading

    मुंबई: मध्य रेल‍वे (Central Railway) पर पुणे-मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली प्रगति एक्सप्रेस (Pragati Express) में भी विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach )जुड़ गया है। विस्टाडोम को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला रहा है। 

    मुंबई-गोवा मार्ग पर घाटियों, नदियों और झरनों वाले दृश्य हों या मुंबई-पुणे मार्ग पर पश्चिमी घाट के मनोरम दृश्य के लिए चौड़ी खिड़की के शीशे वाले विस्टाडोम कोच लोकप्रिय हुए हैं। मुंबई-पुणे रूट पर तीसरे विस्टाडोम कोच को 12125/12126 प्रगति एक्सप्रेस से जोड़ा गया है।

    डेक्कन में भी विस्टाडोम कोच

    विस्टाडोम कोच की मांग को देखते हुए मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस में 26 जून 2021 से शुरू किया गया, बाद में, मुंबई-पुणे रूट पर दूसरा विस्टाडोम कोच पिछले वर्ष 15 अगस्त से डेक्कन क्वीन से जोड़ा गया और 25 जुलाई से तीसरे विस्टाडोम कोच को प्रगति एक्सप्रेस से जोड़ा गया है।

    विस्टाडोम की विशेषताएं

    विस्टाडोम के डिब्बों में शीशे की छत के अलावा कई विशेषताएं हैं। चौड़ी खिड़की के शीशे, एलईडी लाइट्स,रोटेटेबल सीटें और पुशबैक चेयर, स्वचालित स्लाइडिंग कम्पार्टमेंट दरवाजे, दिव्यांगों के लिए चौड़े साइड स्लाइडिंग दरवाजे,अंतिम में वीविंग गैलरी आदि सुविधाएं हैं।