mega block

    Loading

    मुंबई: मध्य रेल‍‍वे (Central Railway) मुंबई मंडल दिवा (Diva) और कल्याण ( Kalyan) स्टेशनों के बीच स्विच प्वाइंट, क्रॉस ओवर प्वाइंट के कनेक्शन और ओएचई के काम के लिए रविवार को स्पेशल ट्रैफिक ब्लॉक (Special Traffic Block)संचालित करेगा। सुबह 8.37 बजे से 11.40 बजे तक और सायं 4.41 से 8.59 बजे तक ठाणे से छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी-फास्ट लोकल दिवा और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कोपर और ठाकुरली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। सुबह 11.54 बजे से शाम 4.13 बजे तक मुलुंड से छूटने वाले डाउन स्लो/सेमी-फास्ट लोकल को मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

    सुबह 9.06 से सायं 8.31 तक ठाणे से छूटने वाले डाउन फास्ट लोकल अपने निर्धारित हॉल्ट के अलावा दिवा में रुकेंगी। सुबह 8.51 बजे से 11.15 बजे तक और सायं 6.51 से 8.55 बजे तक कल्याण से छूटने वाले अप स्लो लोकल को कल्याण और दिवा स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ठाकुर्ली और कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। अप स्लो/सेमी-फास्ट लोकल  सुबह 11.25 बजे से दोपहर 3.51 बजे तक कल्याण से छूट रही हैं, उन्हें कल्याण और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, ठाकुर्ली और कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। सुबह 8.46 से सायं 8.35 तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट लोकल अपने निर्धारित हॉल्ट के अलावा दिवा में रुकेंगी।

    रविवार को हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक

    वहीं, हार्बर मार्ग पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार को मेगा ब्लॉक होगा। सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और सीएसएमटी से  सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर से छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।  सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे से छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।