Protest Again BJP in Nagpur
नागपुर में आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी (ED) ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में अब केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हर जगह आप कार्यकर्ता काफी आक्रामक हो गए हैं। बता दें कि ये कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में केजरीवाल के इस गिरफ्तारी का असर नागपुर (Nagpur News) में भी देखने को मिल रहा है। जहां भाजपा मुख्यालय के सामने आप कार्यकर्ता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। 

जी हां मिली जानकारी के मुताबिक, आप कार्यकर्ताओं ने नागपुर के गणेश पेठ इलाके में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य प्रचार कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस समय आप कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में हिटलर की तस्वीर लेकर केंद्र सरकार, बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। ऐसे में अब ये विरोध प्रदर्शन और कितना तीव्र होता है यह देखना होगा। 

नागपुर में आप कार्यकर्ता आक्रामक

देश भर में आज सुबह से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आक्रामक नजर आ रहे हैं। शुरुआत में हमने घोषणा की थी कि हम बीजेपी कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करेंगे, लेकिन इसके बाद बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके और सीधे नितिन गडकरी के चुनाव प्रचार मुख्यालय तक जाने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने उन्हें इस कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर रोका तो ये प्रदर्शनकारी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नारेबाजी करने लगे।

आप कार्यकर्ताओं की जोरदार नारेबाजी और गुस्सा देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन उनके प्रयास ज्यादा सफल नहीं होने पर पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और आंदोलन को शांत करने की कोशिश की।