बर्ड फ्लू (डिजाइन फोटो)
बर्ड फ्लू (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: नागपुर (Nagpur News) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां बर्ड फ्लू (Bird Flu) का प्रकोप फैल गया है। बता दें कि बर्ड फ्लू के कारण नागपुर में सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो गई है। इसके बाद सरकार ने बड़ी सावधानी बरती है। शहर में बर्ड फ्लू के चलते पशु कल्याण विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और यहां बर्ड फ्लू होने की घोषणा कर दी गई है। 

नागपुर में बर्ड फ्लू की शुरुआत 

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, बर्ड फ्लू का प्रकोप महाराष्ट्र सरकार के क्षेत्रीय हैचरी केंद्र के एक पोल्ट्री फार्म में हुआ। दरअसल यहां हर दिन सैकड़ों मुर्गियां मर रही थीं। इसके बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियां क्यों मर रही हैं, इसकी जांच के लिए नमूने पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे फिर इसके बाद नमूनों को परीक्षण के लिए भोपाल की एक उच्च सुरक्षा प्रयोगशाला में भेजा गया।

संबंधित क्षेत्र प्रभावित 

ऐसे में फिर 4 मार्च को इस प्रयोगशाला की रिपोर्ट में यह साबित हुआ कि मुर्गियां बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित थीं। इसके बाद नियमानुसार संबंधित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही दस किलोमीटर तक के क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया। 

8 हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारा 

मुर्गियों में बर्ड फ्लू संक्रमित पाए जाने के बाद 5 मार्च की रात को संबंधित पोल्ट्री फार्म की 8501 मुर्गियों को मार दिया गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस प्रक्रिया को कलिंग भी कहा जाता है। साथ ही फॉर्म में मौजूद 16 हजार से ज्यादा अंडे भी नष्ट कर दिए गए। इस तरह बर्ड फ्लू को लेकर सावधानी बरतने के लिए हर मुमकिन कोशिश की गई है। 

bird flu
बर्ड फ्लू (fफाइल फोटो)

घबराने की जरूरत नहीं… 

ऐसे में अब जिला परिषद, नागपुर की संरक्षण उपायुक्त मंजूषा पुंडलिक ने स्वीकार किया कि क्षेत्रीय हैचरी केंद्र के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का प्रकोप हुआ था। साथ ही नागरिकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने नियमों का पालन करते हुए संबंधित पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू के कारण मुर्गियों और अंडों को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 

बर्ड फ्लू से आर्थिक नुकसान 

नागपुर में बर्ड फ्लू के प्रकोप ने अन्य पोल्ट्री फार्म मालिकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। लेकिन बर्ड फ्लू के कारण मालिकों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है, लेकिन गनीमत ये रही कि  इस इससे किसी भी तरह की मानव जीवन हानि नहीं हुई है।