devendra-fadnavis-slams-karnataka-minister C. N. Ashwath Narayan on-mumbai-winter-assembly-session

    Loading

    नागपुर: कर्नाटक के मंत्री ने मुंबई (Mumbai) को केंद्रशासित करने की मांग की थी। जिसके बाद आज विधानसभा इस मुद्दे को लेकर काफी विवाद शुरू हो गए। कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री सी. एन अश्वथ नारायण (C. N. Ashwath Narayan ) के मांग की विधानसभा में निंदा की गई और उन्हें जवाब दिया गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने विधानसभा को सूचित किया है कि वह नारायण के बयान के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री से शिकायत करेंगे कि मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं है।

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा, ‘मुंबई महाराष्ट्र की है। मुंबई पर दावा करने वाले किसी को भी हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्नाटक सरकार गृह मंत्री के साथ बैठक में जो निर्णय लिया गया है उसका बार-बार उल्लंघन कर रही है। हम इसका विरोध कर रहे हैं और अपना विरोध जताने के लिए हम गृह मंत्री को पत्र लिखने जा रहे हैं। इसे केंद्रीय गृह मंत्री के ध्यान में लाया जाएगा। मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं है।’

    अजित पवार (Ajit Pawar) ने भी मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग का विरोध किया है। साथ ही अजित पवार ने विधानसभा में मांग की है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसका विरोध करना चाहिए।