महाराष्ट्र में H3N2 का काला साया, नागपुर में हुई एक और मरीज की मौत

Loading

महाराष्ट्र/नागपुर: जैसे तैसे कर करीब 3 साल के बाद कोरोना की लहर थम गई, अब इसके बाद महाराष्ट्र में एक नया संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि वर्तमान में H3N2 अपना कहर ढहा रहा है। जी हां अहमदनगर के बाद नागपुर H3N2  वायरस का दूसरा शिकार बना है। इन्फ्लूएंजा H3N2 से संक्रमित 78 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। इस घटना से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। 

H3N2 नागपुर में एक की मौत 

जैसा की आप जानते है कोरोना महामारी के बाद H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस तेजी से बढ़ रहा है। देशभर में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र के पुणे के बाद नागपुर में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी तरह एक निजी अस्पताल में 78 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। इस रोगी को मधुमेह के साथ-साथ अन्य उच्च रक्तचाप भी था। 

स्वास्थ्य व्यवस्था में हड़कंप

जब इस मरीज की एच3एन2 जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस वायरस से एक मरीज की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था में हड़कंप मच गया है।  स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि डेथ ऑडिट के बाद ही मौत को एच3एन2 मौत के तौर पर दर्ज किया जाएगा।

शहर में कोरोना से एच3एन2 संक्रमित मरीज की मौत

इस बीच जानकारी सामने आई है कि अहमदनगर में एक मरीज की मौत हो गई है, जो देश में हाल ही में खोजे गए एच3एन2 वायरस से संक्रमित था। इस मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मरीज मेडिकल कॉलेज का छात्र था। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मरीज कोरोना से संक्रमित था।

19 लोगों के सैंपल जांच के लिए

उसके संपर्क में आए 19 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। यह युवक घूमने निकला था। बाद में उनका परीक्षण किया गया और उन्हें H3N2 से संक्रमित पाया गया।