Lata-Ajit-Dube Dead in Voter List
लता अजीत दुबे (डिजाइन फोटो)

नागपुर के जयप्रकाश नगर खामला निवासी लता अजीत दुबे (Lata Ajit Dubey) को वोटर लिस्ट में मृत बताया गया और मतदान करने के लिए उन्हें उनके जिंदा होने का सबूत मांगा।

Loading

नागपुर: शुक्रवार को चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दौरान वोटिंग लिस्ट (Voting List) में नाम नहीं आने से कई मतदाता (Voters) दिन भी भटकते रहे। आंखें बड़ी करने वाली बात तो यह रही कि प्रशासन ने जिंदा महिला को मृत मतदाताओं की सूची में डाल दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला को मतदान करने मिला। जयप्रकाश नगर, खामला निवासी लता अजीत दुबे (Lata Ajit Dubey) ने बताया कि वह खामला मेन रोड के पीएम कॉन्वेंट, बूथ क्र. 353 पर सुबह 8.30 बजे मतदान के लिए पहुंचीं।

चुनाव कर्मचारियों ने उन्हें बैठने को कहा। आधे घंटे बाद उन्होंने मतदान के बारे में कर्मचारियों से बात की। कर्मचारियों का जवाब सुनते ही उनके होश उड़ गए। चुनाव कर्मचारियों ने बताया कि लता का नाम मृत मतदाताओं की सूची में है। इस कारण मतदान की अनुमति नहीं दी जा सकी। कर्मचारियों ने जीवित महिला से जिंदा होने के प्रमाणपत्र की मांग की।

लता के कई बार समझाने के बावजूद कर्मचारी नहीं माने और जीवित होने के प्रमाणपत्र की मांग करते रहे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लता के पास आए और उनकी परेशानी पूछी। लता की आपबीती सुनने के बाद पुलिसकर्मियों ने चुनाव कर्मचारियों को समझाया। आखिर 2 घंटे की उलझन के बाद उन्हें मतदान करने मिला।

गौरतलब हो कि नागपुर जैसे ही एक घटना उत्तराखंड के देहरादून में हुई है। दरअसल यहां वोट देने के लिए मतदान केंद्र श्री गुरुराम राय डिग्री कॉलेज पथरीबाग के 18 धर्मपुर भंडारी बाग में पहुंची महिला को मतदान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने यह कहकर लौटा दिया कि मतदाता सूची में तुम्हें मृत घोषित कर दिया गया है। महिला बच्चे को गोद में लिए तीन घंटे इधर-उधर चक्कर काटती रही। इस घटना से सभी लोग दंग रह गए।