Maharashtra Lok sabha Election 2024 dates update
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: हाल ही में इलेक्शन कमीशन ने देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha Elections 2024) के तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक, इस साल भी लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने वाले है। इस सात चरणों शुरुआत 19 अप्रैल 2024 से होने वाली है और इसका समापन 1 जून को होने वाला है। आइए अब जानते है महाराष्ट्र (Maharashtra Lok sabha Election 2024 Dates) में कब और कैसे होने वाले है लोकसभा चुनाव…

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले चरण में महाराष्ट्र के रामटेक, नागपूर, भंडारा-गोंदिया , गढ़चिरौली, चिमूर में चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं। आइए जानते है विस्तार से महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के बारे में पूरी डिटेल्स… 

  • पहला चरण – 19 अप्रैल – रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर
  • दूसरा चरण 26 अप्रैल – बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल – वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी
  • तीसरा चरण 7 मई- रायगढ़, बारामती, धाराशिव, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी- सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले
  • चौथा चरण 13 मई – नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, छत्रपति संभाजीनगर, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड
  • पांचवां चरण 20 मई – धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई में छह निर्वाचन क्षेत्र 

2019 को 4 चरणों में हुआ था चुनाव 

गौरतलब हो कि साल 2019 में महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 4 चरणों में हुआ था। जी हां उस वक्त महाराष्ट्र के 48 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे। पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल 2019 को हुआ था, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल 2019, तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल 2019 और चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल 2019 को संपन्न हुआ था। इस लोक सभा चुनाव के परिणाम 23 मई 2019 को घोषित किए गए थे।

Maharashtra Lok sabha Election 2024
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 (डिजाइन फोटो)

भारत में 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ युवा वोटर्स 

चुनाव आयोग ने दी जानकारी के मुताबिक, इस चुनाव में प्रौद्योगिकी और जनशक्ति परिपूर्ण है। 18 से 19 साल के 1.8 करोड़ युवा इस बार मतदाता हैं। ये मतदाता पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। वही आपको बता दें कि 82 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर मतदान करने जा रहे हैं।