court
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली/नागपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक खबर के अनुसार, यहां के नागपुर (Nagpur) शहर के शांतिनगर में चर्चित निखिल मेश्राम हत्या के केस में 12 आरोपियों में से 7 आरोपियों को दोषी पाया गया है। वहीं बीते मंगलवार 7 फरवरी को इन 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही बाकी 5 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। 

    वहीं सेशंस कोर्ट के न्यायाधीश एस.बी.गावंडे का यह फैसला हाल-फिलहाल के वक्त की सबसे बड़ी सजा के तौर पर माना जा रहा है जिसमें एक साथ 7 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। बीते साल दिसंबर में एक फांसी की सजा सुनाई गई थी।

    दरअसल 24 आरोपियों के खिलाफ नागपुर के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई थी। मामले पर अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने इस मामले में अब तक 17 गवाहों के दर्ज हुए बयानों पर गौर किया। इसके बाद 7 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। वहीं मामले पर जिन 7लोगों को उम्र कैद की सजा हुई है उनके नाम हैं शंकर नाथू सोलंकी, देवीलाल उर्फ देवा नाथ सोलंकी, सूरज चेतन राठोड़, रमेश नाथूलाल सोलंकी, यश उर्फ गुड्डू हरीश लखानी, मिखान नाथूलाल सालाड और मीना नाथूलाल सालाड हैं।जिन लोगों को सबूतों के अभाव में बरी किया गया है, उनमें विजय हरिचंद्र चव्हाण, गुड्डी लक्ष्मण राठोड़, किरण उर्फ सुगना देवीलाल सोलंकी, पिंकी नाथूलाल सोलंकी और रत्ना नाथूलाल सोलंकी के नाम शामिल हैं।

    वहीं मामले पर इनके अलावा गीता चेतन राठोड़, माया शंकर सोलंकी, राजुरी हरिलाल परमार और धनश्री रमेश सोलंकी वे आरोपी हैं जो अब तक फरार चल रहे हैं। इन फरार आरोपियों के खिलाफ अब तक केस की सुनवाई ही नहीं हो सकी। बाकी आरोपियों में से 8 नाबालिगों के नाम थे। ये सभी आरोपी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। 

    प्रेम संबंधों के चलते हुआ था खून

    जानकारी दें कि, मृतक निखिल के भाई किरण उर्फ विक्की का आरापियों के परिवार की एक लड़की से प्रेम संबंध रहा था। इस बात पर आरोपियों के मन में विक्की को लेकर नाराजगी थी। वहीं इस जघन्य हत्या के एक दिन पहले उन्होंने विक्की और उसकी माँ के साथ मारपीट की। बाद में मृतक विक्की ने इसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी। इससे आरोपियों में नाराजगी और भी बढ़ी। आरोपियों ने केस वापस लेने को कहा। बाद में आरोपियों ने बीते 20 मई 2018 की रात 9.30 बजे के करीब निखिल और विक्की पर लाठियों, ईंट-पत्थरों, लोहे के रॉड और कुल्हाड़ी से हमले किए, जिससे उसकी मौत हो गई।