nagpur-arrests-a-lady-thief-who-is-highly-educated-and-belongs-to-financially-sound-family
File Photo

अब इस महिला के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

    Loading

    नागपुर, शहर से आये दिन कुछ अजीबोगरीब खबरे सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने एक महिला को चोरी के (Lady Thief) आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया था। अब इस महिला के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। नागपुर के सीताबर्डी पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई 27 साल की महिला की तीन भाषाओं पर जबरदस्त कमांड है। इतना ही नहीं इस महिला ने दो विषयों में एमए (MA) भी किया है और घर से भी संपन्न है। 

    नागपुर शहर में पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो गयी थी। वहीं, नागपुर पुलिस भी बढ़ते चोरी के मामलों से काफी परेशान थे। पुलिस ने चोर की तलाश करने के लिए कई हथकंडे अपनाए। आखिरी में पुलिस की मेहनत रंग लाई। पुलिस ने कुछ दिनों पहले एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है।

    मिली हुई जानकारी के मुताबिक, इस महिला ने 8 साल पहले चोरी करना शुरू किया था। उस समय एक महिला हॉस्टल में रहती थी। घर से मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे ना हो पाने की वजह से महिला ने चोरी करना शुरू किया था। महिला ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर चोरी के धंधे की शुरुआत की थी। लेकिन, बाद में पैसे के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े के बाद एक महिला ने अकेले ही चोरियां करना शुरू कर दिया।

    पुलिस के अनुसार, इस महिला ने अब तक 20 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोरी किए गए पैसे से महिला ने जमकर पार्टी की यह महिला भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर महिलाओं के पर्स से पैसे चुरा लेती थी। इस महिला के खिलाफ कई शिकायतें अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज थीं।