Food Poisoning
Representational Photo

Loading

नागपुर: नागपुर से विषबाधा (Nagpur Food Poisoning) होने की खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को पूरे महाराष्ट्र में महाशिवरात्रि व्रत के दौरान भगर (समा के चावल) खाने से फ़ूड पॉइजनिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला नागपुर से भी सामने आया है। नागपुर के त्रिमूर्तिनगर में महाशिवरात्रि पर व्रत फलाहार खाने से 20 से 25 लोग फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। 

इसके बारे में विस्तृत जानकारी यह है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के दिन नागपुर के त्रिमूर्ति नगर इलाके में फलाहार खाने से 20 से 25 लोगों को विषबाधा हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले 20 दुकानों से उपवास का आटा खाने के लिए खरीदा गया था। एक निजी कंपनी  के इस उपवास का आटा खाने के बाद कई लोगों को उल्टी, जी मिचलाना और चक्कर आने की समस्या होने लगी। इस वजह से लोगों में हड़कंप मच गया। 

बता दें कि इस परेशानी के बाद मरीजों को विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। जानकारी सामने आई है कि ये मरीज शहर के वोकार्ड, पडोले, अवंतिका के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भर्ती हैं। इस घटना के सामने आने के बाद खाद्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बटगे दें की ए दिन फोपोड पॉइजनिंग के कई मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। 

ऐसे में अब खाद्य एवं औषधि विभाग ने घटना का संज्ञान लिया है और कंपनी की विनिर्माण इकाई से खाद्य कच्चे माल के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए 20 दुकानों से सैंपल वापस मंगवाए गए हैं। इस सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।