सिन्नर-शिर्डी महामार्ग पर सड़क हादसे में मुंबई के 2 साई भक्तों की मौत, 7 घायल

    Loading

    सिन्नर : शिर्डी (Shirdi) के साई बाबा (Sai Baba) का दर्शन लेकर वापस घर जा रहे मुंबई (Mumbai) स्थित मीरा-भयंदर (Mira-Bhayander) और अंबरनाथ (Ambernath) के साई भक्तों की कार चालक से अनियंत्रित होने से सिन्नर-शिर्डी महामार्ग (Sinnar-Shirdi Highway) के देवपूर फाटा के पास पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 2 साई भक्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो 7 घायल हो गए। यह घटना बुधवार सुबह 7 बजे के आस पास हुई। 

    घायलों को उपचार के लिए नासिक स्थित अस्पताल में दाखिल किया गया है। वावी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के कुछ साई भक्त शिर्डी के साई बाबा का दर्शन के लिए मंगलवार को टवेरा एसयूवी कार (क्र.एम.एच.-04/क्यू.झेड.-9228) से शिर्डी आए थे। देव दर्शन के बाद बुधवार अल सुबह वह त्र्यंबकेश्वर की ओर जा रहे थे। दरमियान सिन्नर-शिर्डी महामार्ग के देवपूर फाटा के पास सुबह 7 बजे के आस पास चालक से कार अनियंत्रित होकर 150 फीट दूरी पर जा पलटी। 

    घायलों को इलाज के लिए नासिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है

    इस दुर्घटना में मीरा-भयंदर निवासी इंद्रदेव दया शंकर मोरया (28) और सत्येंद्र सुखराज यादव (27) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तो 7 भक्त घायल हुए। आस पास के नागरिकों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए रुग्णवाहिका को आमंत्रित कर वावी पुलिस को को घटना से अवगत कराया। वावी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कोते, पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश गवली, विजय सोनवणे, हवालदार सतीश बैरागी, नितीन जगताप, क्रेन चालक किरण पाटिल आदि घटना स्थल दाखिल हुए। ग्रामीणों की मदद से कार से घायल और मृतकों के शव बाहर निकाले। घायलों को उपचार के लिए नासिक स्थित अस्पताल में दाखिल किया। घायल त्रिवेंद्र त्रिपाठी और रोहित मोरया की स्थिति चिंताजनक है। सिन्नर के ग्रामीण अस्पताल में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव रिश्तेदारों को सौंपा गया।