Movement of contract employees under NRHM for adjustment in government service - will serve in Warda without security
File Photo

    Loading

    नाशिक : करीब दो महीने से चल रहे एसटी कर्मचारियों (ST Employees) की हड़ताल (Strike) मामले में किसी तरह का समाधान निकलने का रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच नाशिक विभाग (Nashik Department) में एसटी प्रशासन (ST Administration) ने बुधवार (Wednesday) को 50 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों (Contract Employees) की मदद से बस सेवा (Bus Services) शुरू करने का प्रयास किया।

    इस दौरान नाशिक के एंडी पटेल रोड के विभागीय कार्यशाला के पास बैठे एसटी कर्मचारियों ने बस सेवा शुरू करने को लेकर विरोध जताने लगे। कर्मचारियों का कहना था कि प्रशासन यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझाकर रोड से हटाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को वहां से हटाने के दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। बाद में हड़ताल पर बैठे एसटी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। नाशिक के भद्रकाली और मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में इन एसटी कर्मचारियों के  खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

    इस मामले में भद्रकाली पुलिस स्टेशन के एपीआई  ने बताया कि कुल 11 एसटी कर्मचारियों को  गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों द्वारा बस शुरू किए जाने का विरोध कर रहे थे। ये कर्मचारी एंडी पटेल रोड में जमा होकर बस चलाने का विरोध कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प होने की भी खबर है। सभी कर्मचारियों को फिलहाल नाशिक जिला सत्र कोर्ट में पेश किया गया है। खबर लिखे जाने तक यह जानकारी सामने नहीं आ पाई कि कर्मचारियों को जमानत पर छोड़ दिया गया या उन्हें पुलिस कस्टडी दी गई है।