File Photo
File Photo

    Loading

    नाशिक : राज्य की तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के निर्देश पर त्र्यंबकेश्वर तहसील के सावरपाडा में बनाया गया पुल (Bridge) बाढ़ (Flooding) के पानी में बह गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने आदित्य ठाकरे के निर्देश पर बनाए गए पुल के बहने के मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और नाशिक जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वहां तत्काल नया पुल बनाया जाए। 

    आदित्य ठाकरे के निर्देश पर बने पुल के बहने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने सावरपाडा में सभी पुलों, सड़कों, पेयजल आदि की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विशेष कार्यकारी अधिकारी मंगेश चिवटे ने स्वयं सावरपाडा गांव के पुल का अवलोकन किया। इस दौरान  उनके साथ कुछ अन्य प्रशासकीय अधिकारी भी थे। 

    गांव के अन्य सभी पुलों का निरीक्षण किया जाएगा

    मंगेश चिवटे ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है, कि अगले कुछ दिनों में गांव में नया पुल बन जाएगा। उन्होंने गांव के लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि गांव के अन्य सभी पुलों का निरीक्षण किया जाएगा। पुल स्थल के निरीक्षण के दौरान मंगेश चिवटे के साथ शिवसेना चिकित्सा सहायता इकाई के उत्तर महाराष्ट्र समन्वयक योगेश म्हस्के, उप तहसीलदार, अभियंता और निर्माण विभाग के अधिकारी भी थे।