Arrest
File Photo

    Loading

    सातपुर: महिलाओं के गले से सोने के गहने (Gold Ornaments) खींचने वाले चोर के साथ चोरी के गहने खरीदने वाले सर्राफा को सातपुर पुलिस (Satpur Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया। चोर का नाम चंद्रकांत कौतिक केदारे (28) तो चोरी के सोने के गहने खरीदने वाले सर्राफा का नाम कृष्णा दिलीप टाक (33) है। 

    गौरतलब है कि चंद्रकांत केदारे ने सातपुर (Satlpur) परिसर की महिलाओं के गले से सोने के गहने खिंचने का सिलसिला शुरू किया था। श्रमिक नगर परिसर में दो घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। तो महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही थी। 

    सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

    सातपुर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र चव्हाण के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत नागरे ने तीन अलग-अलग टीम तैयार कर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद घटना को अंजाम देने के लिए शाइन बाइक का उपयोग होने की बात सामने आई। डी.बी. के तीन टीम श्रमिक नगर, कार्बन नाका और राधाकृष्ण नगर में संदिग्ध आरोपी की खोज कर रही थी। 

    पुलिस ने श्रमिक नगर से किया गिरफ्तार

    इस दौरान श्रमिक नगर स्थित हिंदी स्कूल परिसर में संदिग्ध आरोपी डी.बी. टीम के कर्मचारी विनायक आव्हाड को दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया, परंतु वह भाग निकला, जिसका पीछा कर उसे पकड़ा। जांच पड़ताल के बाद उसने घटनाओं को अंजाम देने की बात कबुल की। साथ ही चोरी के सोने के गहने श्रमिक नगर के निर्मिती लाईफ फेज निवासी कृष्णा टाक को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर शाइन बाइक जब्त की।