विभिन्न समस्याओं के बीच फंसी छत्रपति शिवाजी महाराज सब्जी मंडी

    Loading

    सातपुर : महानगरपालिका (Municipal Corporation) ने लाखों रुपए खर्च कर गर्मी, हवा और बारिश से व्यावसायिक और नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सातपुर के नए प्रभाग क्र. 14 के छत्रपति शिवाजी महाराज सब्जी मंडई (Chhatrapati Shivaji Maharaj Vegetable Market) डोम का निर्माण किया। साथ ही व्यावसायिकों को व्यवसाय के लिए जगह भी दी है। परंतु महानगरपालिका की स्वास्थ्य अधिकारी माधुरी तांबे द्वारा ध्यान न दिए जाने से छत्रपति शिवाजी महाराज सब्जी मंडी विभिन्न समस्याओं (Problems) के बीच फंस गई है। 

    मंडई में अस्वच्छता का माहौल होने से यहां पर आने वाले नागरिक और व्यावसायिक संक्रमित बीमारियों के शिकार हो रहे है। इस बारे में व्यावसायिकों ने महानगरपालिका की स्वास्थ्य अधिकारी माधुरी तांबे से लगातार शिकायत करने के बाद भी साफ-सफाई नहीं की जा रही है। मंडई के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा रक्षक न होने से परिसर में चोरियों का प्रतिशत बढ़ गई है। मंडी परिसर में लावारिस पशुओं का संचार होता है, जो यहां के व्यावसायिक और नागरिकों को परेशान करते है। 

    महानगरपालिका के  विभागीय कार्यालय पर करेंगे आंदोलन  

    मंडई डोम से बंदिस्त होने करने से अंदर की हवा बाहर और बाहर की हवा अंदर आने के लिए जगह न होने से व्यावसायिकों के साथ नागरिकों को श्वास लेने में दिक्कत हो रही है। डोम बनाते हुए महानगरपालिका के निर्माण विभाग के अधिकारी दत्तात्रय कोल्हे ने सही तरह से इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते यह स्थिति निर्मित हुई है। महानगरपालिका प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज सब्जी मंडी की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल न करने पर व्यावसायिक महानगरपालिका के सातपुर विभागीय कार्यालय पर आंदोलन करने वाले है। यह जानकारी महादेव नगर के सामाजिक कार्यकर्ता विजय अहिरे ने दी।