arrest
(फाइल फोटो)

Loading

नासिक: महाराष्ट्र के नसिक स्थित हीरावाड़ी के भिकुसा पेपर मील के सामने करिब 10 लोगों ने मिलकर 3 युवाओं पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान संदिग्धों ने युवकों पर पेव्हर ब्लॉक सहित लात और घुसों से पीटाई की। एक को जान से मारने के लिए पत्थर से सिर कुचला। पंचवटी पुलिस ने 10 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। 

2 गिरफ्तार 8 फरार 
गिरफ्तार किये गए संदिग्धों का नाम पंचवटी के फुलेनगर निवासी अजय भीमा वलवे (25), साहिल उर्फ सोनू सुभाष गोडे (22) है। जबकि, संदीप रघुनाथ अहिरे, कार्तिक समाधान गांगुर्डे, पियुष दिलीप जाधव, विक्की विनोद वाघ, जय संतोष खरात, प्रविण शार्दूल, विशाल चंद्रकांत भालेराव, अजय वलवी फरार है। इस घटना में हीरावाड़ी के जोशीवाडा निवासी देवेश कैलास अंबरपुरे ( 28) गंभीर रूप से घायल हुआ है। हीरावाड़ी के मौनगिरी नगर निवासी अतुल पंढरीनाथ भोये ने शिकायत दर्ज कराई। 

क्या है मामला 
बीती रात करीब 11:30 बजे के आसपास अतुल अपने मित्र रोहित गांगुर्डे और बबलू पंजाबी को मोटरसाईकिल पर छोडकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान भिकुसा मिल के सामने वह लघुशंका के लिए रूके। इस दौरान पल्सर मोटरसाईकिल पर संदिग्ध संदीप, कार्तिक, पियुष पहुंचे। शिकायतकर्ता अतुल को लगा उनका मित्र चेतन पहुंचा है। उसी दरम्यान संदिग्ध ने शिकायतकर्ता से गालीगलौच की। अतुल व रोहित की पीटाई शुरू की। अन्य कुछ संदिग्ध मौके पर पहुंचे, जिन्होने मारपीट की। दोनों को बचाने के लिए देवेश अंबरपुरे मौके पर पहुंचा।  इससे अक्रोशित होकर हमलावरों ने उसके सिर पर पत्थर से घाव किए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ। वारदात की जानकारी मिलने के बाद परिमंडल एक के पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण मौके पर पहुंचे। पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश में है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।