Luxury Bus Fire

    Loading

    नाशिक: नाशिक (Nashik) से कोल्हापुर (Kolhapur) की ओर जा रही निजी लक्जरी बस (Luxury Bus) में शुक्रवार की रात आग लग गई। यह घटना मोहदरी घाटी में हुई। घटना की भनक लगते ही बस चालक (Bus Driver ) ने बस को सड़क के किनारे लगाकर यात्रियों को नीचे उतार दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सिन्नर एमआईडीसी पुलिस (Sinnar MIDC Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीहरि कुलकर्णी नामक चालक निजी लक्जरी बस नाशिक से कोल्हापुर की ओर 30 से 35 यात्रियों को लेकर जा रहा था। नाशिक से निकली बस शुक्रवार की रात मोहदरी घाटी में पहुंची थी। इस दौरान बस में आग लग गई। 

    बस चालक ने दिखाई समझदारी

    जिसकी भनक लगते ही चालक कुलकर्णी ने बस को सड़क के किनारे लगाकर यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सिन्नर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के कर्मचारी और सिन्नर नगर परिषद और एमआईडीसी दमकल विभाग का पथक घटना स्थल पर पहुंचा। इसके बाद आग को नियंत्रित किया गया, लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो गई थी।