Crime
File Photo

    Loading

    नाशिक : नाशिक शहर के वडाला गांव परिसर में पति (Husband) ने घरेलू विवाद (Dispute) को लेकर पत्नी (Wife) की मोबाइल के जार्चर (Charger) से गला घोंटकर (Strangulation) हत्या की। इस घटना से परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी का नाम रिजवान इसाक पठान है, जिसने पत्नी हुमेरा की हत्या के बाद खुद पुलिस स्टेशन में पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। विगत अनेक दिनों से दोनों में किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो रहा था। इस मुद्दे को लेकर रिजवान ने हुमेरा को मौत के घाट उतारा। रिझवान नशीड़ी होने की जानकारी सामने आई है। 

    परिवार के लोगों ने बताया की, दो दिनों पूर्व किसी कारण से रिजवान ने हुमेरा के साथ गंभीर रूप से मारपीट की थी। हुमेरा की हत्या करने के बाद रिजवान ने उसका शव घर के एक कोने में रखा और खुद पुलिस स्टेशन में पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना और रिजवान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। 

    जबरन घर में घुसकर लूटी नाबालिग की इज्जत

    सातपुर के इलाके में रात के समय घर में कोई न होने का लाभ उठाते हुए संदिग्ध आरोपी घर में जबरन घुसकर उसने नाबालिग की इज्जत लूटने की घटना सातपुर परिसर के प्रबुद्ध नगर में सामने आई है। सातपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए संदिग्ध आरोपी संतोष सोमनाथ चारोस्कर को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने दी जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग गुब्बारे बिक्री करती है, जो सातपुर परिसर के प्रबुद्ध नगर में अपने परिवार के साथ रहती है। परिवार के सदस्य किसी कार्य के लिए बाहर गए थे। उन्हें घर आने के लिए देर हुई, जिसका लाभ उठाकर संदिग्ध आरोपी संतोष सोमनाथ चारोस्कर ने घर में जबरन घुसते हुए पीड़िता की इज्जत लूटी। परिवार के सदस्य घर वापस आने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह पीड़िता के साथ सातपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे।

    सातपुर पुलिस ने पीड़िता के रिश्तेदारों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। सातपुर पुलिस स्टेशन में पुलिस उप निरीक्षक उबाले तुरंत संदिग्ध आरोपी संतोष सोमनाथ चारोस्कर को गिरफ्तार किय। प्रबुद्ध नगर परिसर में इसके पहले भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। एक बार फिर नाबालिग की इज्जत लूटने की घटना सामने आने से नागरिकों में रोष देखा जा रहा है।