Ramdas Athawale
File Photo

    Loading

    नाशिक : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले (Union Minister of State Ramdas Athawale) ने कहा, असली शिवसेना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Shiv Sena Chief Minister Eknath Shinde) की ही होने का निर्णय चुनाव आयोग (Election Commission) जल्द दे सकता है। विधायक और सांसद मुख्यमंत्री शिंदे के पास होने से शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष्यबाण (Dhanushyaban) शिंदे को मिल सकता है। वे नाशिक स्थित सरकारी विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित कर रहे थे। 

    उन्होंने आगे कहा, विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हुई, जिसकी सरकार ने जांच करनी चाहिए। राज्य के मंत्रि मंडल विस्तार में हमारे पार्टी को एक मंत्री पद मिलना चाहिए। ठाकरे-शिंदे में शुरू विवाद पर टिपणी करते हुए आठवले ने कहा, शिंदे को बड़े तौर पर नेताओं का समर्थन मिला है। फडणवीस ने दर्यादिली दिखाते हुए एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया। चुनाव आयोग शिवसेना का चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे को दे सकता है। प्रधानमेंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संघर्ष कर रहे है। साथ ही वे घराणेशाही के खिलाफ काम कर रहे है। 

    शिंदे गुट को मिलेगा धनुष्यबाण का चिन्ह

    रामदास आठवले नासिक के दौरे पर हैं। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, शिवसेना में उर्ध्वाधर विभाजन हो गया है। एकनाथ शिंदे के पास बड़ी संख्या में शिवसेना नेता, सांसद, विधायक और नगरसेवक पहुंचे हैं। क्योंकि शिंदे के पास 2/3 विधायक और सांसद हैं, इसलिए शिंदे को शिवसेना पार्टी की मंजूरी और धनुष्यबाण का चिन्ह मिलेगा।