इगतपुरी : पिंजरे में कैद हुए तेंदुए के 2 शावक

    Loading

    इगतपुरी: इगतपुरी (Igatpuri) क्षेत्रीय वन परिक्षेत्र कार्यालय ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे शहर के शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) क्षेत्र में एक ही पिंजरे में 2 तेंदुओं के शावकों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। 15 दिन पहले एक पिंजरे में 2 तेंदुओं (Leopard) के फंसने के बाद दो शावक एक ही पिंजरे में फंस गए और नागरिकों ने राहत की सांस ली। 

    इगतपुरी वन रेंज अधिकारी केतन बिरारिस के मार्गदर्शन में वन अंचल अधिकारी भाऊसाहेब राव, वन रेंजर फैज अली सैय्यद, मुज्जू शेख और अन्य की टीम ने इस कार्य को अंजाम दिया।

    पिछले दिनों नागरिक पर तेंदुए ने किया था हमला

    ज्ञात हो कि पिछले दिनों यहां एक नागरिक पर एक तेंदुए ने का हमला कर दिया था। पिंजरा लगा कर दोनों नर और मादा तेंदुओं को वन विभाग ने पकड़ लिया था, अब उनके दोनों बच्चे भी पकड़ लिए गए हैं, जिन्हें वन विभाग ने अपने कब्जे में रखा है और उनकी देखभाल की जा रही है।