NASHIK CITY BUS

    Loading

    नाशिक : सार्वजनिक यातायात (Public Transport) को सक्षम करने के साथ पर्यावरणपूरक शहर (Environmental Complementary City) की प्रतिमा कायम रहे इस उद्देश्य से महानगरपालिका (Municipal Corporation) के सिटीलिंक कंपनी (City Link Company) द्वारा शुरू की गई शहर बस सेवा को नागरिकों (Citizen) को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लेकिन सीएनजी गैस (CNG Gas) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने से शहर बस सेवा का विस्तार रूक गया है।

    गौरतलब है कि महानगरपालिका ने पिछले साल जुलाई माह में शहर बस सेवा शुरू की। पहले चरण में 51 बस शुरू की। बस सेवा को अच्छा प्रतिसाद मिला। विशेष यह है कि ग्रामीण क्षेत्र से बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिलने से बस सेवा को लेकर महानगरपालिका का आत्मविश्वास बढ़ गया। अब तक 51 हजार नागरिक हर दिन सिटी बस से यात्रा कर रहे है। दैनंदिन आय भी 16 लाख तक पहुंच गई है। बस सेवा को अच्छा प्रतिसाद मिलने के बाद सिटीलींक कंपनी ने बस सेवा का विस्तार करने के लिए नियोजन किया। आज की स्थिति में 148 बस सीएनजी पर शुरू है। महानगरपालिका शहर में 102 सीएनजी बस शुरू करने वाली है। लेकिन महाराष्ट्र नेचुरल गैस कंपनी की ओर से प्रकल्प की रफ्तार न बढ़ाने से सीएनजी की कमी महसूस हो रही है। सीएनजी उपलब्ध न होने से बस सेवा का विस्तार रूक गया है।

    नहीं मिल रहा है पर्याप्त सीएनजी

    महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (एमएनजीएल) और महानगरपालिका में अनुबंध हुआ है। इसके तहत एक रुपए कम दर से महानगरपालिका की सिटी बस के लिए सीएनजी गैस की आपूर्ति की जाती है। आज की स्थिति में सीएनजी गैस सिलेंडर के रूप में उपलब्ध हो रहा है, जिसमें 98 सिटी बस दौड़ रही है। महानगरपालिका और 50 सीएनजी बस शुरू करने वाली है। लेकिन पर्याप्त सीएनजी न मिलने से समस्या निर्माण हो गई है।