More than 60 pets seized from animal shop

वन अधिकारीयों ने सभी जानवरों को जब्त कर लिया है।

    Loading

    नाशिक, आज नाशिक (Nasik) में वन अधिकारीयों (Forest Officers) को तस्करी करने वाली एक दुकान से कई पालतू जानवर मिले हैं। वन अधिकारीयों ने सभी जानवरों को जब्त कर लिया है। पालतू जानवरों की तस्करी करने वाले दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, नाशिक की एक जानवरों की दुकान में पालतू जानवरों की तस्करी होने की खबर वन अधिकारीयों को मिली। जिसके बाद वन अधिकारीयों तुरंत दुकान पर छापा मारते हुए कई पालतू जानवरों को जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने दुकान मालिक को हिरासत में लेते हुए मामला दर्ज किया है। 

    वन अधिकारीयों को दुकान में से कई तोते, रेडियस स्लाइडर कछुए और अन्य 60 से अधिक पालतू जानवर मिले हैं। एक वन अधिकारी ने बताया कि, अनुसूची 1 में आने वाले जानवरों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। 

    उप वन संरक्षक (नासिक पश्चिम) गणेशराव झोले ने बताया कि तस्करी करने वाली एक पालतू जानवरों की दुकान से तोते, रेडियस स्लाइडर कछुए सहित 60 से अधिक जानवर जब्त किए गए हैं। अनुसूची 1 जानवरों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा, अदालत के आदेश के बाद स्लाइडर पर कार्रवाई की जाएगी।