Nashik Municipal Corporation
File Photo

    Loading

    नासिक : नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) ने बकाया संपत्ति (Property) और जल (Water) टैक्स (Tax) वसूली करने के लिए अपनी रफ्तार बढ़ाई है। एक लाख रुपए से आगे बकाया रकम होने वाले 1258 बड़े बकायेदारों (Defaulters) के नाम संकेत स्थल पर प्रसिद्ध करने के बाद अब सोमवार, 17 अक्टूबर से बकायेदारों के मकान (House) के बाहर ढोल (Drum) बजाया जाएगा। इस प्रस्ताव को महानगरपालिका कमिश्नर ने कुछ दिनों पहले मंजूरी दी है। जब तक बकायेदारों से रकम या प्राप्त नहीं होता तब तक ढोल बजाएया जाएगा। इसके लिए महानगरपालिका के 6 विभाग में पथकों का चयन किया गया है। यह जानकारी महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त और टैक्स वसूली विभाग की उपायुक्त अर्चना तांबे ने दी। 

    बता दे कि कोरोना महामारी के चलते महानगरपालिका की टैक्स वसूली पर विपरित परिणाम हुआ। पिछले दो वर्ष नागरिकों ने टैक्स अदा नहीं किया। इसके चलते संपत्ति टैक्स और जल टैक्स का बकाया आंकड़ा 500 करोड़ तक पहुंचा। कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होने के बाद महानगरपालिका ने टैक्स बकायेदारों को प्रोत्साहित करने के लिए टैक्स अदा करने पर छूट दी, जिसे नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। परंतु, महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रभाग रचना, मतदाता सूची तैयार करने, आक्षेप की छाननी कआदि कार्य के लिए कर्मचारियों का चयन किया गया। इसके चलते टैक्स वसूली का काम ठप हो गई।  महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने सपंत्ति और जल टैक्स वसूली का जायजा लेने के बाद बकाया टैक्स वसूली के लिए अभियान कार्यान्वित करने के निर्देश टैक्स वसूली विभाग को दिए। 

    बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी

    इसके लिए 6 विभाग के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उसे महानगरपालिका के संकेत स्थल पर प्रसिद्ध किया गया। 6 विभाग में एक लाख से अधिक बकाया रकम होने वाले 1258 बकायेदार है। इन बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी की गई। फिर भी वह टैक्स अदा नहीं कर रहे है। इसके बाद महानगरपालिका प्रशासन ने बकायेदारों के मकान के सामने जब तक बकाया रकम या चेक नहीं मिलता तब तक ढोल बजाने का निर्णय लिया, जिसकी शुरुआत सोमवार से होगी। 

    6 विभाग में पथक के माध्यम से बजाया जाएगा ढोल

    बकाया रकम वसूली के लिए 6 विभाग में 6 ढोल पथक का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया कार्यान्वित की गई। इसके बाद इस प्रस्ताव को महानगरपालिका कमिश्नर ने मंजूर किया। जल्द ही संबंधित ठेकेदारों को कार्यारंभ के आदेश दिए जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक विभा के लिए एक निरीक्षक सहित एक ताशा और दो ढोल वादक उपलब्ध किए जाएंगे। ढोल वादन कार्यक्रम का छायाचित्रण भी किया जाएगा। जिओ टैगिंग भी किया जाएगा। यह जानकारी महानगरपालिका उपायुक्त तांबे ने दी। 

    इस प्रकार है एक लाख रुपए से अधिक बकायेदारों की जानकारी

    विभाग                                        बकायेदार
    नासिक पूर्व 600
    नासिक पश्चिम 200
    नासिक रोड 153
    सातपुर                                        142
    सिडको                                       140
    पंचवटी                                       23
    कुल                                           1258