Nephew gave open challenge to uncle for political supremacy

    Loading

    सातपुर. नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) का आम चुनाव (General Election) फरवरी 2022 में हो रहा है, जिसकी तैयारी लगभग सभी राजनीतिक दलों (Political Parties) ने शुरू कर दी है। साथ ही मौजूदा नगरसेवक (Existing Corporators) और इच्छुक उम्मीदवारों (Candidates) ने भी कामकाज शुरू कर दिया है। जिसके चलते राजनीतिक वर्चस्व के लिए परिवार में छुपा संघर्ष अब सरेआम हो गया है। महानगरपालिका  प्रभाग क्र. 9 में बारिश से पहले सड़कों का कामकाज किया गया था, जो निकृष्ट होने का आरोप कर वरिष्ठ स्तर पर जांच करने की मांग महानगरपालिका कमिश्नर कैलास जाधव को ज्ञापन देकर पूर्व महापौर दशरथ पाटिल के पुत्र प्रेम पाटिल ने करते हुए अपने ही चाचा और भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक दिनकर पाटिल (Corporator Dinkar Patil) को खुली चुनौती दी।

    इसके चलते पाटिल परिवार में वर्चस्व को लेकर शुरू विवाद सरेआम हो गया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए प्रेम पाटिल ने कहा, स्थानिक नगरसेवक को वैयक्तिक लाभ हो इसलिए महानगरपालिका की तिजोरी खाली कर प्रभाग क्र. 9 में बारिश के वहले सड़कों का डांमरिकरण किया गया। इस कार्य का दर्जा निकृष्ट होने से बारिश में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे निर्माण हो गए है। अब फिर से सड़क डांमरिकरण करने की योजना बनाई जा रही है। जहां महानगरपालिका का आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस निकृष्ट दर्जा के कार्य की जांच कर दोषीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग महानगरपालिका कमिश्नर से की है। महानगरपालिका का आर्थिक नुकसान न हो इसलिए सड़कों की मरम्मत पहले काम किए गए ठेकेदार से ही करवाने की मांग की।

    महानगरपालिका या सरकारी जगह में मंदिर निर्माण के महानगरपालिका की अनुमती जरूरी है क्या? मंदिर, महानगरपालिका या सरकारी जगह को स्थानिय नगरसेवक ताला लगा सकते है क्या? ऐसा सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने आगे कहा, स्थानिय नगरसेवक ने सरकारी जगह पर अपने समर्थकों की आड़ में कब्जा किया है, जो गलत है। नागरिकों के बजाए बिल्डर को लाभ मिले इसलिए भी संबंधित नगरसेवक कामकाज कर रहे है, जो गलत है। इस बारे में प्रतिक्रिया लेने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक दिनकर पाटिल से संपर्क करने के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। कुलमिलाकर आगामी महानगरपालिका चुनाव से पाटिल परिवार में शुरू छुपा संघर्ष अब तेज हो गया है। प्रेम पाटिल ने दी खुली चुनौती के बाद भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक दिनकर पाटिल अब क्या भूमिका अपनाते है, इस ओर सभी की निगाहें लगी हुई है।