cold
Representative Pic

    Loading

    निफाड़: नाशिक (Nashik) के निफाड़ (Niphad) में पिछले एक सप्ताह से तापमान (Temperature) में गिरावट जारी है। यहां ओस जमने तक तापमान गिरता है। निफाड़ के गेहूं अनुसंधान केंद्र में शुक्रवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। शुक्रवार को निफाड़ तहसील का तापमान 6.5 डिग्री पर आ गया था। ठंड (Cold) से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। 

    नाशिक के मौसम वैज्ञानिक प्रो. किरण कुमार जोहरे ने बताया कि निफाड़ तहसील समुद्र तल से 569 मीटर की ऊंचाई पर है। साथ ही समतल क्षेत्र पर वायु का घनत्व अधिक होता है, जहां वायु की परत जमा होती है। हवा जितनी सघन होगी, दबाव उतना ही अधिक होगा। उच्च दाब की मुख्य वजह निम्न ताप है। नतीजतन, नाशिक में निफाड़ का तापमान हमेशा कम रहता है। इसके अलावा, निफाड़ में हरियाली और बागवानी फसलों (अंगूर, गन्ना, प्याज, गेहूं, अनार) की एक समृद्ध परंपरा है। इससे फसल में उच्च दाब वायु परत बनी रहती है। ठंड के मौसम और काली शुष्क मिट्टी के कारण यहां गेहूं की पैदावार अच्छी होती है।

    तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

    निफाड़ में हवा की गति कम होती है, जो तापमान को कम रखने का एक पूरक और महत्वपूर्ण हिस्सा है। निफाड़ को गोदावरी नदी का व्यापक स्वरूप मिला है। निफाड़ का मौजूदा तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। निकट भविष्य में इसके 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।

    नाशिक में भी पारा गिरा

    नाशिक में भी तेजी से तापमान गिर रहा है। सुबह और रात के वक्त घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग जगह-जगह आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।