Shiv Sena leader Sanjay Raut supported Sharad Pawar's statement, attacking BJP verbally and said - they will have to pay
शिवसेना सांसद संजय राउत (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नाशिक: शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने कहा कि आगामी नाशिक महानगरपालिका चुनाव (Nashik Municipal Elections) में शिवसेना (Shiv Sena)शानदार जीत दर्ज करेगी। कुल 100 सीटें जीतकर लाएंगे। ऐसा स्थानीय नेता कह रहे हैं। जितने जीतकर आएंगे, उतने कम हैं। यहां का हर एक आदमी 10 नगरसेवकों का मालिक है। शिवसेना की सेंचुरी बननी पक्की है। शिवसैनिकों द्वारा कई नेताओं को जमीन पर लाने की जरूरत है। इससे भी बड़ा कार्यक्रम होता, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। अमरावती में कुछ हुआ, इसलिए नाशिक में बड़े कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी गई। 

    अमरावती में जो हुआ, वह नाशिक में नहीं होगा। ऐसा विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि वॉर्ड में मोदी खड़े रहेंगे तो भी डी. जी. सूर्यवंशी चुनकर आएंगे। दो साल पहले महाराष्ट्र को स्वतंत्रता मिली। अपना मुख्यमंत्री हुआ। हमने उन्हें करेक्ट कार्यक्रम दिखाया। वे नगरसेवक डी. जी. सूर्यवंशी के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला प्रमुख विजय करंजकर, सांसद हेमंत गोडसे, महानगर प्रमुख सुधाकर बडगुजर, पूर्व जिला प्रमुख सुनील बागुल, पूर्व विधायक वसंत गिते, मनपा में विपक्ष के नेता अजय बोरस्ते, पूर्व जिला प्रमुख दत्ता गायकवाड़, महानगरपालिका गटनेता विलास शिंदे, पूर्व महापौर विनायक पांडेय, प्रभाग सभापति सुवर्णा मटाले, युवा सेना जिला प्रमुख दीपक दातीर सहित अन्य पदाधिकारी, नगरसेवक और बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे। 

    700 किसानों के बलिदान के कृषि कानून हुआ रद्द

    उन्होंने आगे कहा कि 700 किसानों के बलिदान देने के बाद मोदी ने कृषि कानून रद्द किया। 1947 में स्वतंत्रता के लिए बड़ा आंदोलन किया गया। चले जावचा नारा लगाया गया। पूरा देश सड़क पर उतरा। तब जाकर हमें स्वतंत्रता मिली। कृषि कानून रद्द करने के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल द्वारा की गई टिप्पणी के बारे में राऊत ने कहा कि मेरा शोक संदेश पाटिल को भेजा जाएगा। उनके लिए यह शोक होगा तो शोकसभा की जाएगी। देश उत्सव मना रहा है। फिर भी किसी को यह शोक लग रहा है तो उनकी मानसिकता की जांच कराई जानी चाहिए। विक्रम गोखले और कंगना रनौत के लिए स्वतंत्रता की व्याख्या अलग हो सकती है।