File Photo
File Photo

Loading

चांदवड: दादी पर उसके पोते ने अपने दोस्तों की मदद से हमला कर उसके सोने के गहने लूट लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही वडनेर भैरव पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मयुर भामरे ने गहन जांच की और आरोपी पोते और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। तहसील के मलसाने क्षेत्र में रहने वाली सखुबाई शिंदे (77) पर उसके पोते ने अपने दो दोस्तों के साथ हमला किया तथा उसके शरीर से 52 हजार रुपये के सोने के आभूषण चुरा कर फरार हो गया। इस घटना के मामले में वडनेरभैरव पुलिस में जबरन चोरी का मामला दर्ज किया गया।

 दादी के आभूषण लूटने की बनाई थी योजना 

मामले की जांच के दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक मयूर भामरे को जानकारी मिली कि पोते ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया। वडनेरभैरव पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्ध आरोपी सतीश उर्फ गणेश शिंदे (23) को गिरफ्तार किया। सखुबाई शिंदे घर में अकेली रहती थी, इसलिए उसके पोते ने अपने दो दोस्तों साथ मिलकर अपनी दादी के आभूषण लूटने की योजना बनाई। जब इन तीनों संदिग्धों को वडनेर भैरव पुलिस ने चांदवड कोर्ट में पेश किया तो न्यायाधीश एस. बी. माने ने आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

नाशिक ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप, मालेगांव के अपर पुलिस अधीक्षक अनिकेत भारती, मनमाड के पुलिस उपाधीक्षक सोहेल शेख, वडनेरभैरव के सहायक पुलिस निरीक्षक मयूर भामरे, पुलिस उपनिरीक्षक के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। परशुराम तागड़, दीपक दोडे, रमेश आवरे, प्रकाश वाघमारे, शांताराम माली, मारेश्वर पीठे, प्रवीण भुसाल आदि ने कार्रवाई की।